Rashtriya Seva Johar / Thu, Apr 9, 2026 / Post views : 16
बलौदाबाजार।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अमर मिश्रा को महामंत्री पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति के बाद जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। वरिष्ठ नेताओं, युवा साथियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में की गई है, वहीं जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमित्रा घृतलहरे की अनुशंसा पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अपनी नियुक्ति पर अमर मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जी, जिला अध्यक्ष सुमित्रा घृतलहरे जी सहित छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
अमर मिश्रा ने कहा कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने एवं कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कांग्रेस को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सतत प्रयासरत रहेंगे।
उनकी नियुक्ति से जिला कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन