Rashtriya Seva Johar / Thu, Apr 9, 2026 / Post views : 18
बलौदाबाजार।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी पत्र के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार में मुकेश ठाकुर को जिला सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर पूरे जिले में हर्ष और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, युवाओं एवं महिला कार्यकर्ताओं ने मुकेश ठाकुर को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
जारी पत्र में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय दीपक बैज जी द्वारा जिला कार्यकारिणी की सूची को अनुमोदन प्रदान किया गया है। वहीं, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू के हस्ताक्षर से यह आदेश जारी किया गया है।
अपनी नियुक्ति पर मुकेश ठाकुर ने जिला संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जवाबदेही भी है। उन्होंने विशेष रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जी, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू जी सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनके विश्वास के कारण उन्हें यह दायित्व सौंपा गया।
मुकेश ठाकुर ने कहा कि वे संगठन को मजबूत करने, कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और क्षेत्र में पार्टी की सक्रियता बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
उनकी नियुक्ति से जिले में कांग्रेस संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन