Rashtriya Seva Johar / Wed, Apr 8, 2026 / Post views : 58
बलौदाबाजार।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार में अंजलि साहू को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद जिले भर में खुशी और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, युवा कार्यकर्ताओं एवं महिला पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
जारी पत्र में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय दीपक बैज जी द्वारा जिला कार्यकारिणी की सूची को अनुमोदन प्रदान किया गया है। वहीं, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू के हस्ताक्षर से यह नियुक्ति आदेश जारी किया गया।
अपनी नियुक्ति पर अंजलि साहू ने प्रदेश नेतृत्व एवं जिला संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जवाबदेही भी है। उन्होंने विशेष रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जी, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू जी तथा जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमित्रा घृत लहरे सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनके विश्वास के कारण उन्हें यह दायित्व सौंपा गया।
अंजलि साहू ने कहा कि वे संगठन को मजबूत करने, कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और क्षेत्र में पार्टी की सक्रियता बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी। उनकी नियुक्ति से जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन