Rashtriya Seva Johar / Sun, Apr 12, 2026 / Post views : 14
मुंबई!
भारतीय संगीत जगत की महान गायिका आशा भोसले जी का आज 12 अप्रैल 2026 को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया, जिससे पूरे देश में शोक की लहर फैल गई।
जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल, मुंबई में भर्ती कराया गया था, जहाँ डॉक्टरों की टीम लगातार उनका इलाज कर रही थी।
बताया जा रहा है कि उन्हें छाती में संक्रमण और अत्यधिक कमजोरी की शिकायत थी, जिसके चलते उनकी हालत गंभीर होती चली गई और उपचार के दौरान 12 अप्रैल को उन्होंने अंतिम सांस ली।
आशा भोसले ने अपने लंबे संगीत करियर में हजारों गीत गाकर हिंदी सहित कई भाषाओं में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा और भारतीय संगीत को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाया।
उनके निधन पर देशभर में शोक व्यक्त किया जा रहा है। इसी कड़ी में अंजलि साहू ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आशा भोसले जी की आवाज़ में अद्भुत जादू था, जो हर पीढ़ी के दिलों को छूता है और उनका योगदान सदैव अमर रहेगा।
वहीं विमल साहू ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आशा भोसले जी के गीतों में भावनाओं की गहराई और विविधता थी, जो हमेशा लोगों को प्रेरित करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन