Rashtriya Seva Johar / Mon, Mar 16, 2026 / Post views : 35
महासमुंद।
जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक में हितेंद्र ठाकुर (प्रभारी जिला महासमुंद) बूथ गठन प्रभारी एवं विधानसभा घेराव प्रभारी के रूप में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार की विफलताओं और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रस्तावित विधानसभा घेराव को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा।
उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए कहा कि जिले के प्रत्येक बूथ में संगठन को मजबूत करना और अधिक से अधिक सक्रिय सदस्य बनाना समय की आवश्यकता है।
बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक द्वारिकाधीश यादव सहित वरिष्ठ नेताओं के साथ आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया।
इस दौरान अमरजीत चावला (पीसीसी के पूर्व महामंत्री), डॉ. रश्मी चंद्रकार (पूर्व जिलाध्यक्ष), विनोद चंद्रकर (पूर्व विधायक) और पंकज मिश्रा सहित जिले के ब्लॉक अध्यक्ष, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी विधानसभा घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन