Wed, 15 Apr 2026
Breaking News
स्वर कोकिला आशा भोसले का निधन : मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उपचार के दौरान 92 वर्ष की उम्र में निधन | अमर मिश्रा बने जिला कांग्रेस के महामंत्री : अमर मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, संगठन को मजबूत करने पर जोर | कर्मा जयंती महोत्सव लछनपुर में धूमधाम से सम्पन्न : लछनपुर में कर्मा जयंती महोत्सव भव्यता से सम्पन्न, विमल साहू ने एकता व संगठन मजबूत करने का दिया संदेश | मुकेश बने जिला कांग्रेस सचिव,कार्यकर्ताओं में उत्साह : जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार में मुकेश ठाकुर बने सचिव,संगठन को मिलेगी मजबूती | बलौदाबाजार कांग्रेस मजबूत,सुनील साहू को बड़ी जिम्मेदारी : सुनील साहू बने जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार के महामंत्री, कार्यकर्ताओं में उत्साह | बलौदाबाजार में अंजलि साहू की नियुक्ति से खुशी की लहर : जिला कांग्रेस कमेटी ने अंजलि साहू को सौंपी जिम्मेदारी: संगठन मजबूत करने का संकल्प | डीपीएस कर्मचारी संघ भिलाई का सम्मान समारोह संपन्न : मार्च से मई में सेवानिवृत्त व होने वाले कर्मियों को अवकाश के कारण पूर्व में ही दी गई विदाई | गांव विकास पर RGPRS की ऑनलाइन बैठक सफलतापूर्वक संपन्न : डॉ. सुनील पंवार की अध्यक्षता में RGPRS बैठक, आदर्श गांव मॉडल पर हुई विस्तृत चर्चा | अहिल्दा में भागवत कथा सप्ताह भक्ति संग संपन्न : अहिल्दा में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न | इंडिया इनोवेट्स 2026 में राजीव साहू का दमदार प्रदर्शन : इंडिया इनोवेट्स 2026 में राजीव साहू की भागीदारी, नवाचार और नेतृत्व से जीता दिल | स्वर कोकिला आशा भोसले का निधन : मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उपचार के दौरान 92 वर्ष की उम्र में निधन | अमर मिश्रा बने जिला कांग्रेस के महामंत्री : अमर मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, संगठन को मजबूत करने पर जोर | कर्मा जयंती महोत्सव लछनपुर में धूमधाम से सम्पन्न : लछनपुर में कर्मा जयंती महोत्सव भव्यता से सम्पन्न, विमल साहू ने एकता व संगठन मजबूत करने का दिया संदेश | मुकेश बने जिला कांग्रेस सचिव,कार्यकर्ताओं में उत्साह : जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार में मुकेश ठाकुर बने सचिव,संगठन को मिलेगी मजबूती | बलौदाबाजार कांग्रेस मजबूत,सुनील साहू को बड़ी जिम्मेदारी : सुनील साहू बने जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार के महामंत्री, कार्यकर्ताओं में उत्साह | बलौदाबाजार में अंजलि साहू की नियुक्ति से खुशी की लहर : जिला कांग्रेस कमेटी ने अंजलि साहू को सौंपी जिम्मेदारी: संगठन मजबूत करने का संकल्प | डीपीएस कर्मचारी संघ भिलाई का सम्मान समारोह संपन्न : मार्च से मई में सेवानिवृत्त व होने वाले कर्मियों को अवकाश के कारण पूर्व में ही दी गई विदाई | गांव विकास पर RGPRS की ऑनलाइन बैठक सफलतापूर्वक संपन्न : डॉ. सुनील पंवार की अध्यक्षता में RGPRS बैठक, आदर्श गांव मॉडल पर हुई विस्तृत चर्चा | अहिल्दा में भागवत कथा सप्ताह भक्ति संग संपन्न : अहिल्दा में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न | इंडिया इनोवेट्स 2026 में राजीव साहू का दमदार प्रदर्शन : इंडिया इनोवेट्स 2026 में राजीव साहू की भागीदारी, नवाचार और नेतृत्व से जीता दिल | स्वर कोकिला आशा भोसले का निधन : मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उपचार के दौरान 92 वर्ष की उम्र में निधन | अमर मिश्रा बने जिला कांग्रेस के महामंत्री : अमर मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, संगठन को मजबूत करने पर जोर | कर्मा जयंती महोत्सव लछनपुर में धूमधाम से सम्पन्न : लछनपुर में कर्मा जयंती महोत्सव भव्यता से सम्पन्न, विमल साहू ने एकता व संगठन मजबूत करने का दिया संदेश | मुकेश बने जिला कांग्रेस सचिव,कार्यकर्ताओं में उत्साह : जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार में मुकेश ठाकुर बने सचिव,संगठन को मिलेगी मजबूती | बलौदाबाजार कांग्रेस मजबूत,सुनील साहू को बड़ी जिम्मेदारी : सुनील साहू बने जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार के महामंत्री, कार्यकर्ताओं में उत्साह | बलौदाबाजार में अंजलि साहू की नियुक्ति से खुशी की लहर : जिला कांग्रेस कमेटी ने अंजलि साहू को सौंपी जिम्मेदारी: संगठन मजबूत करने का संकल्प | डीपीएस कर्मचारी संघ भिलाई का सम्मान समारोह संपन्न : मार्च से मई में सेवानिवृत्त व होने वाले कर्मियों को अवकाश के कारण पूर्व में ही दी गई विदाई | गांव विकास पर RGPRS की ऑनलाइन बैठक सफलतापूर्वक संपन्न : डॉ. सुनील पंवार की अध्यक्षता में RGPRS बैठक, आदर्श गांव मॉडल पर हुई विस्तृत चर्चा | अहिल्दा में भागवत कथा सप्ताह भक्ति संग संपन्न : अहिल्दा में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न | इंडिया इनोवेट्स 2026 में राजीव साहू का दमदार प्रदर्शन : इंडिया इनोवेट्स 2026 में राजीव साहू की भागीदारी, नवाचार और नेतृत्व से जीता दिल |

NSE ने लॉन्च किया नया प्लेटफॉर्म : भारतीय निवेशक अब आसानी से अमेरिकी स्टॉक्स में कर पाएंगे निवेश

Share:

NSE International Exchange (NSE IX) ने भारतीय निवेशकों के लिए एक नया ‘Global Access’ प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जिसके जरिए अब वे सीधे अमेरिकी शेयर बाजार में ट्रेडिंग कर सकेंगे। NSE IX के एमडी और सीईओ वी बालासुब्रमण्यम ने बताया कि यह प्लेटफॉर्म IFSC लाइसेंस के तहत शुरू किया गया है और इसका उद्देश्य भारतीय निवेशकों को ग्लोबल मार्केट तक आसान पहुंच देना है। NSE International Exchange (NSE IX) ने भारतीय निवेशकों के लिए एक नया ‘Global Access’ प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जिसके जरिए अब वे सीधे अमेरिकी शेयर बाजार में ट्रेडिंग कर सकेंगे। NSE IX के एमडी और सीईओ वी बालासुब्रमण्यम ने बताया कि यह प्लेटफॉर्म IFSC लाइसेंस के तहत शुरू किया गया है और इसका उद्देश्य भारतीय निवेशकों को ग्लोबल मार्केट तक आसान पहुंच देना है।

एमडी और सीईओ वी बालासुब्रमण्यम ने बताया कि यह पहल घरेलू बाजारों से आगे निवेशकों की पहुंच का संरचनात्मक विस्तार है। बालासुब्रमण्यम के अनुसार फिलहाल अमेरिकी बाजार लाइव हो चुका है, क्योंकि यह निवेशकों की सबसे बड़ी रुचि का बाजार है। अगले तीन से छह महीनों में 30 से अधिक ग्लोबल मार्केट को प्लेटफॉर्म पर जोड़ा जाएगा।

RBI की LRS के तहत काम करेगा

यह प्लेटफॉर्म Reserve Bank of India (RBI) की Liberalised Remittance Scheme (LRS) के तहत काम करेगा। इस स्कीम के अनुसार, भारतीय निवासी व्यक्ति एक वित्त वर्ष में 2,50,000 अमेरिकी डॉलर तक विदेशी निवेश या अन्य अनुमत लेनदेन के लिए भेज सकते हैं।

बालासुब्रमण्यम ने कहा कि ऑनबोर्डिंग से लेकर ट्रेडिंग तक पूरी प्रक्रिया रेगुलेटरी ढांचे के अनुरूप तैयार की गई है।

कैसे खरीद पाएंगे महंगे शेयर

ग्लोबल एक्सेस प्लेटफॉर्म की एक प्रमुख खासियत फ्रैक्शनल ट्रेडिंग है। इससे निवेशक महंगे विदेशी शेयरों का पूरा शेयर खरीदने के बजाय उसका आंशिक हिस्सा खरीद सकते हैं। उदाहरण के तौर पर अगर Apple Inc. का शेयर 272 डॉलर का है और निवेशक के पास 31 डॉलर हैं, तो वह 5 डॉलर के बराबर Apple का हिस्सा भी खरीद सकता है। यह सुविधा विदेशी ब्रोकर्स के साथ साझेदारी के जरिए संभव बनाई गई है।

प्लेटफॉर्म पर सभी निवेश अमेरिकी डॉलर में होंगे। भारत से भेजी गई राशि पहले विदेशी रेमिटेंस के जरिए डॉलर में बदली जाएगी और फिर ट्रेडिंग अकाउंट में जमा होगी। निवेशक वेब और मोबाइल दोनों माध्यमों से प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकते हैं।

30–45 सेकंड में डिजिटल KYC

ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल है। आधार ऑथेंटिकेशन, पैन कार्ड और DigiLocker के जरिए 30 से 45 सेकंड में KYC पूरी की जा सकती है। वेरिफिकेशन के बाद निवेशक GIFT City स्थित बैंक खाते में फंड ट्रांसफर करेंगे, जिसके बाद उन्हें ट्रेडिंग लिमिट और बाय-सेल ऑर्डर की सुविधा मिल जाएगी।

केवल इक्विटी और ETF में निवेश कर सकेंगे

NSE International Exchange के एमडी और सीईओ वी बालासुब्रमण्यम ने स्पष्ट किया कि ग्लोबल एक्सेस प्लेटफॉर्म पर केवल LRS के तहत अनुमत एसेट क्लास ही उपलब्ध होंगे। निवेशक फिलहाल केवल इक्विटी और ETF में निवेश कर सकेंगे। डेरिवेटिव, क्रिप्टोकरेंसी और अन्य डिजिटल एसेट्स को प्लेटफॉर्म पर अनुमति नहीं दी गई है।

उन्होंने बताया कि अभी यह सुविधा रिटेल निवेशकों के लिए उपलब्ध है, लेकिन तीसरे चरण में भारतीय संस्थागत निवेशकों को भी इसमें शामिल किया जा सकता है। बालासुब्रमण्यम ने यह भी कहा कि GIFT Nifty डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट में ट्रेडिंग वॉल्यूम में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वर्तमान में हर महीने औसतन 100 अरब डॉलर से अधिक का कारोबार हो रहा है, जबकि दैनिक औसत ट्रेडिंग वॉल्यूम 5 अरब डॉलर से ज्यादा है।

रणनीतिक दृष्टि से NSE IX का उद्देश्य भारत में इनबाउंड निवेश को आकर्षित करना और भारतीय निवेशकों को आउटबाउंड निवेश के लिए वैश्विक अवसर उपलब्ध कराना है। GIFT City के जरिए आउटबाउंड निवेश का विस्तार भारत के अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (IFSC) को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें