Admin / Thu, Feb 26, 2026 / Post views : 45
IRFC Share Price, IRFC OFS: जानी-मानी रेलवे कंपनी इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IRFC) के निवशकों के लिए बड़ी खबर है। भारत सरकार ने ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए रेलवे कंपनी में अपनी 4% तक हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है। यह हिस्सेदारी 2% हिस्सेदारी बेचने से शुरू होगी, जिसमें 2% और ग्रीन शू ऑप्शन भी मिलेगा। यह ऑफर बुधवार, 25 फरवरी को नॉन-रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए खुलेगा। रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए ये ऑफर गुरुवार, 26 फरवरी को खुलेगा। फ्लोर प्राइस ₹104 प्रति शेयर रखा गया है।
सरकार के इस बड़े फैसले के बाद IRFC के शेयरों में बिकवाली शुरू हो गई। बुधवार, 25 फरवरी को बाजार खुलने के बाद स्टॉक BSE पर 3.75% नीचे 105.30 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। लिस्टिंग के बाद 2 साल में निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया, लेकिन उसके बाद स्टॉक में लगातार लाल निशान पर कारोबार हुआ है।
सरकार ने मंगलवार को सरकारी कंपनी इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IRFC) में 4% तक हिस्सेदारी बेचने के लिए ऑफर फॉर सेल (OFS) की घोषणा की। इस ऑफर के तहत, केंद्र सरकार शुरू में 2% हिस्सेदारी बेचेगी, जिसमें 2% का एक्स्ट्रा ग्रीन शू ऑप्शन भी होगा। नॉन-रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए OFS बुधवार को खुलेगा, जबकि रिटेल बिडिंग गुरुवार को होगी।
डिपार्टमेंट ऑफ़ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (DIPAM) ने X पर एक पोस्ट में कहा कि इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IRFC) के लिए ऑफर फॉर सेल कल नॉन-रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए खुलेगा। रिटेल इन्वेस्टर्स गुरुवार को बोली लगा सकते हैं। बेस ऑफर में 26 करोड़ शेयर शामिल हैं, जो कुल पेड-अप इक्विटी शेयर कैपिटल का 2% है।
अभी कंपनी में सरकार की 86.36% हिस्सेदारी है। शेयर बिक्री के बाद सरकार की हिस्सेदारी घटकर 82.36% हो जाएगी।
ओवरसब्सक्रिप्शन ऑप्शन से 26.14 करोड़ इक्विटी शेयर और बेचे जा सकते हैं, जिससे कुल संभावित डीइन्वेस्टमेंट 4% हो जाएगा। OFS के तहत फ्लोर प्राइस 104 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है, जो मंगलवार, 24 फरवरी की क्लोजिंग प्राइस से 4.95% कम है। IRFC के शेयर 24 फरवरी को 109.40 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए।
इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRFC) ने दिसंबर 2025 को खत्म हुई तीसरी तिमाही में नेट प्रॉफ़िट में 10.51% की बढ़ोतरी के साथ ₹1,802 करोड़ की रिपोर्ट दी। रेल मंत्रालय के कंट्रोल में आने वाली इस NBFC ने एक साल पहले इसी समय में 1,631 करोड़ का नेट प्रॉफिट कमाया था।
IRFC ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि अक्टूबर-दिसंबर की अवधि में कंपनी की कुल इनकम थोड़ी कम होकर 6,719 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले इसी समय में 6,766.39 करोड़ रुपये थी।
इस दौरान मिनी-रत्न कंपनी का कुल खर्च एक साल पहले इसी समय में ₹5,135.7 करोड़ से घटकर ₹4,917.04 करोड़ रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन