Sat, 22 Aug
Breaking News
Guru Gochar 2026 : 31 अक्टूबर को बदलेगी गुरु की चाल, इन 4 राशियों के लिए धन-करियर में शुभ संकेत | Laxmi Rajwade News : बरसते पानी में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने महिलाओं संग किया डांस, विधायक भी थिरकीं | IGKV Paper Leak : परीक्षा से पहले वायरल हुआ प्रश्नपत्र, अब पुलिस और साइबर सेल खोलेगी पूरा राज | CG Job Vacancy 2026 : छत्तीसगढ़ में 877 पदों पर नौकरी का मौका, 10वीं-12वीं पास भी करें आवेदन | Jharkhand Steel Factory Fire : स्टील फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में आए 4 कर्मचारी; 3 की मौत | Palari News : लटेरा में स्वतंत्रता दिवस पर वृक्षारोपण, बाल गोपाल यूथ फाउंडेशन ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश | Chhattisgarh Rain Alert : 27 अगस्त तक जारी रह सकता है बारिश का दौर, कई इलाकों में भारी बारिश के आसार | CG PM Gati Shakti : डिजिटल प्लानिंग से बदलेगी विकास की तस्वीर, छत्तीसगढ़ ने किए दो अहम समझौते | Govinda-Sunita Controversy : गोविंदा की शादीशुदा जिंदगी में फिर हलचल, अफेयर के दावों पर बढ़ा विवाद | FIR On Pellet Gun Case : राहुल गांधी के धरने के बाद दर्ज हुई FIR, 31 दिन बाद पुलिस ने की कार्रवाई | Guru Gochar 2026 : 31 अक्टूबर को बदलेगी गुरु की चाल, इन 4 राशियों के लिए धन-करियर में शुभ संकेत | Laxmi Rajwade News : बरसते पानी में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने महिलाओं संग किया डांस, विधायक भी थिरकीं | IGKV Paper Leak : परीक्षा से पहले वायरल हुआ प्रश्नपत्र, अब पुलिस और साइबर सेल खोलेगी पूरा राज | CG Job Vacancy 2026 : छत्तीसगढ़ में 877 पदों पर नौकरी का मौका, 10वीं-12वीं पास भी करें आवेदन | Jharkhand Steel Factory Fire : स्टील फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में आए 4 कर्मचारी; 3 की मौत | Palari News : लटेरा में स्वतंत्रता दिवस पर वृक्षारोपण, बाल गोपाल यूथ फाउंडेशन ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश | Chhattisgarh Rain Alert : 27 अगस्त तक जारी रह सकता है बारिश का दौर, कई इलाकों में भारी बारिश के आसार | CG PM Gati Shakti : डिजिटल प्लानिंग से बदलेगी विकास की तस्वीर, छत्तीसगढ़ ने किए दो अहम समझौते | Govinda-Sunita Controversy : गोविंदा की शादीशुदा जिंदगी में फिर हलचल, अफेयर के दावों पर बढ़ा विवाद | FIR On Pellet Gun Case : राहुल गांधी के धरने के बाद दर्ज हुई FIR, 31 दिन बाद पुलिस ने की कार्रवाई | Guru Gochar 2026 : 31 अक्टूबर को बदलेगी गुरु की चाल, इन 4 राशियों के लिए धन-करियर में शुभ संकेत | Laxmi Rajwade News : बरसते पानी में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने महिलाओं संग किया डांस, विधायक भी थिरकीं | IGKV Paper Leak : परीक्षा से पहले वायरल हुआ प्रश्नपत्र, अब पुलिस और साइबर सेल खोलेगी पूरा राज | CG Job Vacancy 2026 : छत्तीसगढ़ में 877 पदों पर नौकरी का मौका, 10वीं-12वीं पास भी करें आवेदन | Jharkhand Steel Factory Fire : स्टील फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में आए 4 कर्मचारी; 3 की मौत | Palari News : लटेरा में स्वतंत्रता दिवस पर वृक्षारोपण, बाल गोपाल यूथ फाउंडेशन ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश | Chhattisgarh Rain Alert : 27 अगस्त तक जारी रह सकता है बारिश का दौर, कई इलाकों में भारी बारिश के आसार | CG PM Gati Shakti : डिजिटल प्लानिंग से बदलेगी विकास की तस्वीर, छत्तीसगढ़ ने किए दो अहम समझौते | Govinda-Sunita Controversy : गोविंदा की शादीशुदा जिंदगी में फिर हलचल, अफेयर के दावों पर बढ़ा विवाद | FIR On Pellet Gun Case : राहुल गांधी के धरने के बाद दर्ज हुई FIR, 31 दिन बाद पुलिस ने की कार्रवाई |

IGKV Paper Leak : परीक्षा से पहले वायरल हुआ प्रश्नपत्र, अब पुलिस और साइबर सेल खोलेगी पूरा राज

Simran Mallick / Sat, Aug 22, 2026 / Post views : 2

Share:

रायपुर: छत्तीसगढ़ के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष की एंटोमोलॉजी परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के मामले ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गंभीरता से लेते हुए विस्तृत और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं।

20 अगस्त को होनी थी परीक्षा

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की बीएससी एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष की एंटोमोलॉजी यानी कीट विज्ञान विषय की परीक्षा 20 अगस्त 2026 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में प्रदेश के 27 कृषि महाविद्यालयों के करीब 1,200 विद्यार्थी शामिल होने वाले थे।

परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर प्रसारित होने की शिकायत सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा की निष्पक्षता को देखते हुए इसे निरस्त कर दिया।

5 सदस्यीय जांच समिति गठित

मामले की जांच के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। समिति सोशल मीडिया पर वायरल हुए प्रश्नपत्र और परीक्षा में इस्तेमाल किए जाने वाले मूल प्रश्नपत्र का मिलान करेगी।

जांच में यह पता लगाने की कोशिश होगी कि प्रश्नपत्र सबसे पहले कहां से बाहर आया और उसके बाद किन माध्यमों से सोशल मीडिया तक पहुंचा।

पुलिस और साइबर सेल करेगी तकनीकी जांच

प्रकरण में तेलीबांधा थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। इसके साथ ही पुलिस की जांच में साइबर सेल की मदद ली जा रही है।

डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर प्रश्नपत्र के प्रसार की पूरी कड़ी का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा। जांच में यह भी देखा जाएगा कि प्रश्नपत्र को सबसे पहले किसने साझा किया और इसके पीछे किसी व्यक्ति या समूह की भूमिका थी या नहीं।

सितंबर के पहले सप्ताह में होगी दोबारा परीक्षा

प्रश्नपत्र वायरल होने की शिकायत के बाद विश्वविद्यालय ने संबंधित परीक्षा को निरस्त कर दिया है। अब यह परीक्षा सितंबर 2026 के प्रथम सप्ताह में दोबारा आयोजित की जाएगी।

विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को नई परीक्षा की तारीख और अन्य जरूरी जानकारी अलग से उपलब्ध कराई जाएगी।

CM साय ने कहा- दोषी बख्शे नहीं जाएंगे

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि परीक्षा की शुचिता और विद्यार्थियों के भविष्य से किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को मामले की पूरी तह तक जाने और जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रश्नपत्र निर्माण से लेकर उसके सुरक्षित रखरखाव और परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की पूरी प्रक्रिया की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement