Simran Mallick / Sat, Aug 22, 2026 / Post views : 9
लटेरा:
16 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए बाल गोपाल यूथ फाउंडेशन लटेरा, पलारी के सदस्यों ने शासकीय प्राथमिक शाला लटेरा परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को प्रकृति संरक्षण के संदेश से जोड़ना रहा। फाउंडेशन के सदस्यों ने कहा कि पेड़-पौधे केवल हरियाली बढ़ाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि स्वच्छ हवा, बेहतर पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए बेहद जरूरी हैं।
उन्होंने ‘एक पौधा मां के नाम’ जैसे अभियानों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में पूर्व तहसील साहू समाज अध्यक्ष एवं वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि रोहित साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ बाल गोपाल यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष भैरलाल साहू, उपाध्यक्ष संतोष कुमार, कोषाध्यक्ष हरेश चन्द्राकर, सचिव चंदन साहू और सह सचिव डॉ. गुलशन साहू सहित फाउंडेशन के पदाधिकारी, सदस्य और ग्रामीणजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम में संरक्षक अशोक साहू, गैतलाल साहू, डॉ. भूपेन्द्र साहू, डॉ. अवध साहू और डॉ. धानसिंग चन्द्राकर सहित बड़ी संख्या में सदस्यों ने सहभागिता की। उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी लेने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी सहयोगियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन और हरियाली का उपहार है। स्वतंत्रता दिवस पर लिया गया यह संकल्प क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने की दिशा में प्रेरणादायक कदम है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन