Simran Mallick / Sat, Aug 22, 2026 / Post views : 1
बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में आयोजित सावन महोत्सव का माहौल उस समय खास बन गया, जब महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े महिलाओं के बीच पहुंचीं और उनके साथ पारंपरिक नृत्य में शामिल हुईं। इस दौरान विधायक उद्देश्वरी पैकरा और शकुंतला पोर्ते ने भी महिलाओं के साथ कदम मिलाया।
ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक गीतों के बीच हुए इस आयोजन का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। बारिश के बीच भी महिलाओं का उत्साह कम नहीं हुआ और कार्यक्रम में उत्सव का माहौल बना रहा।
महिला मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित सावन महोत्सव में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक उद्देश्वरी पैकरा और शकुंतला पोर्ते ने महिलाओं के बीच पहुंचकर पारंपरिक नृत्य किया। इसके बाद उन्होंने महिलाओं के साथ झूले का भी आनंद लिया।
सावन के पारंपरिक रंगों से सजे इस कार्यक्रम में गीत-संगीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहीं। महिलाओं ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
मंत्री और विधायकों के महिलाओं के साथ नृत्य करने से कार्यक्रम का उत्साह और बढ़ गया। इसी दौरान बनाए गए वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने महतारी वंदन योजना को महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगातार काम कर रही है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन