RESHAM SAHU / Thu, Aug 20, 2026 / Post views : 19
भाटापारा। शासकीय नौकरी लगाने का झांसा देकर 2 लाख रुपये की कथित ठगी करने के मामले में भाटापारा शहर पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी में ऑपरेटर पद पर नौकरी दिलाने का भरोसा देकर एक युवक से रकम ली थी।
मामला वर्ष 2021 का बताया जा रहा है। शिकायतकर्ता डिलेश कुमार साहू के अनुसार उसकी बहन गामिनी साहू और जीजा वीरेन्द्र साहू ने नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया था। विश्वास में आकर उसने 13 दिसंबर 2021 को दोनों को 2 लाख रुपये दिए, लेकिन बाद में नौकरी नहीं लगी।
शिकायत के बाद भाटापारा शहर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान बैंक स्टेटमेंट, ऑनलाइन आवेदन की पावती और गवाहों के बयान समेत अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 63/2025 में धारा 420 एवं 34 भादवि के तहत कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक 18 अगस्त 2026 को वीरेन्द्र साहू (34) और गामिनी साहू (28) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई। पुलिस ने नौकरी के नाम पर लोगों से पैसे लेने वाले मामलों में सतर्क रहने की अपील की है।
Tags :
BHATHAPARA
BHATHAPARApolice
BALODA BAZAR police
नौकरीकेनामपरठगी
पुलिसकार्यवाही
नौकरीकाझांसा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन