Simran Mallick / Sun, Oct 4, 2026 / Post views : 6
रायपुर। सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के अंतर्गत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला “Probity for Prosperity” (सत्यनिष्ठा से समृद्धि) में योगिता साहू को मंच संचालन के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने प्रभावी एवं गरिमापूर्ण मंच संचालन करते हुए कार्यशाला की विभिन्न गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाया।
कार्यशाला में NHAI के चीफ विजिलेंस ऑफिसर श्री आशीष नाथ जी एवं रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी श्री आलोक कुमार जी सहित NHAI के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान “Conduct Rules” तथा “CTE Type Inspection” जैसे महत्वपूर्ण एवं गंभीर विषयों पर गहन चर्चा की गई।
कार्यशाला का उद्देश्य कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही, नैतिक आचरण एवं ईमानदारी को और अधिक मजबूत करना रहा। वक्ताओं ने संस्थागत कार्यों में सत्यनिष्ठा एवं पारदर्शिता की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए भ्रष्टाचार-मुक्त एवं जवाबदेह व्यवस्था के निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस अवसर पर योगिता साहू ने कहा कि “Probity for Prosperity” जैसी पहल केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यसंस्कृति में ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदारी को मजबूत करने का महत्वपूर्ण प्रयास है। ऐसे गरिमामय कार्यक्रम का हिस्सा बनकर मुझे गर्व की अनुभूति हो रही है।
उन्होंने कार्यक्रम में मंच संचालन के लिए आमंत्रित करने पर NHAI रायपुर के अधिकारियों एवं पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज एवं संस्थाओं में सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन