Simran Mallick / Sun, Oct 4, 2026 / Post views : 14
बलौदाबाजार: नगर भवन, बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत वरिष्ठजनों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल शामिल हुईं और वरिष्ठजनों से आत्मीय संवाद कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस अवसर पर आकांक्षा जायसवाल ने कहा कि वरिष्ठजन हमारी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षक हैं। उनके जीवन के अनुभव समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने वरिष्ठजनों के सम्मान को सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।
कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन