रायपुर:
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज प्रश्नकाल के साथ शुरू हुआ। सदन में शुरुआत से ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के आसार हैं। आज डिप्टी सीएम अरुण साव सहित मंत्री लखन देवांगन और गजेंद्र यादव विभिन्न विभागों से जुड़े सवालों के जवाब देंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सदन में नक्सलवाद के खिलाफ केंद्र सरकार के सहयोग पर आभार व्यक्त कर सकते हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस सरकार को घेरने की रणनीति के तहत अविश्वास प्रस्ताव पेश करने की अनुमति मांगेगी। इस प्रस्ताव की ग्राह्यता पर भी चर्चा होने की संभावना है।
इसके अलावा कांग्रेस किसानों को खाद और बीज की उपलब्धता का मुद्दा उठाते हुए स्थगन प्रस्ताव लाएगी। प्रश्नकाल और ध्यानाकर्षण के दौरान भी विपक्ष सरकार से कई अहम सवाल पूछेगा, जिससे सदन की कार्यवाही के हंगामेदार रहने की संभावना है।
Tags :
Rashtriya seva johar
Cg news
Political
Mansoon news
Vidhansabha
विज्ञापन
विज्ञापन