Simran Mallick / Thu, Sep 10, 2026 / Post views : 1
रायपुर: मध्यप्रदेश के सागर में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत के बाद छत्तीसगढ़ का आबकारी विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है। प्रदेश में अवैध शराब की तस्करी और निर्माण को रोकने के लिए आबकारी आयुक्त ने सभी जिलों के अधिकारियों को सख्त निगरानी और जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
आबकारी विभाग की ओर से खास तौर पर मध्यप्रदेश से लगे छत्तीसगढ़ के जिलों में सतर्कता बढ़ाने को कहा गया है। अधिकारियों को नाकेबंदी कर वाहनों की जांच करने के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
17 बिंदुओं पर कार्रवाई के निर्देश
आबकारी आयुक्त ने सभी जिला कलेक्टरों को पत्र भेजकर 17 बिंदुओं पर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। निर्देशों के तहत मध्यप्रदेश से अवैध शराब छत्तीसगढ़ में पहुंचने से रोकने के लिए सीमा क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के साथ जांच अभियान चलाया जाएगा।
इसके अलावा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, हवाई अड्डों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग का उद्देश्य प्रदेश में अवैध शराब के निर्माण, तस्करी और खपत पर प्रभावी रोक लगाना है।
सागर जाएगी छत्तीसगढ़ की टीम
आबकारी आयुक्त ने शासन को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ से आबकारी अधिकारियों की एक टीम को मध्यप्रदेश के सागर भेजने की अनुमति भी मांगी है। प्रस्तावित टीम सागर में जहरीली शराब मामले की केस स्टडी करेगी।
टीम यह जानने का प्रयास करेगी कि अवैध शराब प्रभावित लोगों तक कैसे पहुंची, इसके पीछे कौन सा नेटवर्क सक्रिय था, शराब कहां से आई और स्थानीय स्तर पर इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे। इस अध्ययन के आधार पर छत्तीसगढ़ में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी तैयारियों को और मजबूत किया जा सकेगा।
रायपुर में भी सामने आ चुका है MP की अवैध शराब का मामला
आबकारी विभाग के अनुसार, जन्माष्टमी के दिन रायपुर में मध्यप्रदेश की अवैध शराब के साथ कुछ लोगों को पकड़ा गया था। इससे प्रदेश में दूसरे राज्य से अवैध शराब पहुंचने की आशंका को लेकर विभाग की चिंता बढ़ गई है।
आबकारी अधिकारियों ने ऐसे नेटवर्क पर कार्रवाई शुरू कर दी है। अब मध्यप्रदेश से सटे जिलों के साथ-साथ प्रदेश के अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में भी निगरानी और जांच बढ़ाई जा रही है।
Tags :
#CG Excise Department Inspection Order
#, Chhattisgarh Liquor News
#Sagar Liquor Case
#CG Excise Commissioner
#Raipur News
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन