Simran Mallick / Wed, Sep 9, 2026 / Post views : 1
ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में बदलते मौसम के बीच स्वाइन फ्लू का खतरा एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। पिछले 24 घंटे में स्वाइन फ्लू के तीन नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही इस साल जिले में स्वाइन फ्लू के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है।
मानसून के दौरान वातावरण में नमी बढ़ने के कारण H1N1 वायरस के संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग भी लगातार सामने आ रहे मामलों पर नजर बनाए हुए है।
एक 40 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव
सामने आए तीन नए मरीजों में एक 40 वर्षीय महिला की रिपोर्ट GRMC की वायरोलॉजी लैब में पॉजिटिव आई है। वहीं, दो अन्य मरीजों में स्वाइन फ्लू संक्रमण की पुष्टि निजी लैब से हुई है। राहत की बात यह है कि अब तक मिले मरीजों में से दो मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।
डेंगू के भी 2 नए मरीज मिले
ग्वालियर में स्वाइन फ्लू के साथ-साथ डेंगू के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। मंगलवार को जिले में डेंगू के दो नए मरीज मिले। इनमें एक 5 वर्षीय बच्चा भी शामिल है। इस साल अब तक ग्वालियर में डेंगू के कुल 81 मामले सामने आ चुके हैं। स्वाइन फ्लू और डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को मौसम में बदलाव के दौरान सावधानी बरतने और स्वास्थ्य संबंधी लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की सलाह दी जा रही है।
Tags :
#Swine Flu
#H1N1 Virus
#Swine Flu Case
#Gwalior Health News
#MP News
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन