Simran Mallick / Thu, Sep 24, 2026 / Post views : 3
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की ओर से 25 सितंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा कुल 436 पदों पर भर्ती की जाएगी।
मरवाही में लगेगा रोजगार मेला
छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के निर्देशानुसार रोजगार मेला 25 सितंबर, शुक्रवार को आयोजित होगा। रोजगार मेला सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आईटीआई परिसर, नया टोला, मरवाही में चलेगा।
इस रोजगार मेले में इलेक्ट्रिक, फाइनेंस, सिक्योरिटी, सर्विस, मार्केटिंग, कंप्यूटर और बैंकिंग एवं बीमा समेत विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
इन पदों पर होगी भर्ती
रोजगार मेले में इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन, मेंटेनेंस इलेक्ट्रिक टेक्नीशियन, फील्ड ऑफिसर, कलेक्शन ऑफिसर, सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, सिक्योरिटी सुपरवाइजर और कंप्यूटर ऑपरेटर समेत कई पदों पर भर्ती की जाएगी।
5वीं से ग्रेजुएशन तक के अभ्यर्थी ले सकेंगे हिस्सा
इस रोजगार मेले की खास बात यह है कि अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई इलेक्ट्रिशियन और स्नातक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसरों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ शासन की आधिकारिक रोजगार वेबसाइट erojgar.cg.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन और आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह है कि रोजगार मेले में शामिल होने से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता और संबंधित पद की पात्रता की जानकारी जरूर जांच लें।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन