RESHAM SAHU / Mon, Nov 2, 2026 / Post views : 6
चारामा (उत्तर बस्तर कांकेर)। ग्राम गोल कुम्हण में 3 नवंबर 2026, मंगलवार को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के संगठन सचिव ओम प्रकाश साहू, जिला साहू संघ कांकेर के चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ. योगेंद्र कुमार साहू एवं ग्राम पंचायत के सरपंच सुरेश कुमार तेता के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
शिविर का आयोजन शाम 3 बजे से ग्राम गोल कुम्हण के स्कूल मैदान में होगा। इसमें अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के चिकित्सा प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं सर्जन डॉ. आकांक्षा साहू (MBBS, MS) के नेतृत्व में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं उपचार प्रदान करेगी।
शिविर में राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. विकास कुमार साहू, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. जीवन लाल साहू, डॉ. यशस्वी साहू एवं डॉ. यमक साहू अपनी सेवाएं देंगे।
इस दौरान डॉ. आकांक्षा साहू महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, माहवारी एवं मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं सहित विभिन्न स्त्री रोगों के लक्षण, बचाव एवं उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी देंगी। साथ ही महिलाओं एवं अन्य ग्रामीणों का बीपी और शुगर परीक्षण कर आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया जाएगा।
शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ आवश्यक दवाइयों का भी निःशुल्क वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही रक्तदान शिविर के माध्यम से लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए प्रेरित किया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायत के समस्त पंच, ग्रामवासी एवं जिला साहू संघ कांकेर के चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजकों ने क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने एवं रक्तदान में सहभागिता निभाने की अपील की है।
Tags :
Dr Akanksha Sahu
Charama Kanker
Nishulk swasthya shivir
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन