RESHAM SAHU / Wed, Nov 4, 2026 / Post views : 20
छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति एवं गौरवशाली परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्रीमती बुलबुल बैद्या को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित माता बहादुर कलारिन सम्मान से सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह–2026 में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
सम्मान समारोह में श्रीमती बैद्या को पारंपरिक कलात्मक स्मृति चिह्न, सम्मान पत्र एवं अन्य सम्मान सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया।
माता बहादुर कलारिन सम्मान प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और लोकपरंपराओं से जुड़ा प्रतिष्ठित सम्मान है। यह सम्मान उन प्रतिभाओं के योगदान को पहचान देने का माध्यम है, जो छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
श्रीमती बुलबुल बैद्या को इस सम्मान से नवाजे जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उनका सम्मान नई पीढ़ी को अपनी कला, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए प्रेरित करेगा।
Tags :
राष्ट्रीय सेवा जोहार
छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण 2026
माता बहादुर कलारीन सम्मान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन