RESHAM SAHU / Wed, Oct 28, 2026 / Post views : 18
नई दिल्ली। आगामी 1 नवंबर को आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारियों को लेकर नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन, कांग्रेस मुख्यालय में ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद के नेतृत्व में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिल्ली एवं एनसीआर के ओबीसी कांग्रेस पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक में महारैली को सफल बनाने, संगठनात्मक समन्वय मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने रैली की तैयारियों को लेकर आपसी तालमेल के साथ कार्य करने पर जोर दिया।
डॉ. अनिल जयहिंद ने कहा कि ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा, मताधिकार और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाने का अवसर है। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता के साथ तैयारियों में जुटने और महारैली के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने एकजुट होकर महारैली को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
Tags :
Rahul Gandhi
Dr Anil Jay Hind
OBC Congress India
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन