Rashtriya Seva Johar / Sat, Aug 22, 2026 / Post views : 12
देवनहल्ली, कर्नाटक।
कर्नाटक के देवनहल्ली स्थित राधा स्वामी सत्संग घर में आज राज्यसभा सांसद एवं कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने श्रद्धेय बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जी एवं श्रद्धेय हजूर जसदीप सिंह गिल जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर को अपने जीवन की एक अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभूति बताते हुए सुरजेवाला ने कहा कि आज का दिन अत्यंत आनंददायी रहा और इस मुलाकात की अमिट स्मृति मन एवं आत्मा पर अंकित हो गई है।
उन्होंने कहा कि सत्संग में उपस्थित भक्तजनों की सादगी, उनकी जिज्ञासा और प्रश्नों में छिपा प्रेम एवं भक्तिभाव मन को गहराई से छू गया। श्रद्धेय बाबा जी एवं हजूर साहब ने जिस सरलता और अद्भुत सहजता से लोगों की समस्याओं को अध्यात्म से जोड़ा, वह अनुभव शब्दों में व्यक्त करना कठिन है।
सुरजेवाला ने कहा कि राधा स्वामी सत्संग की सबसे बड़ी विशेषता न आडंबर, न दिखावा, बल्कि इंसानियत, प्रेम, सेवा, कर्म और सद्भाव की भावना है। सभी धर्मों की श्रेष्ठ शिक्षाओं को अपनाने और मानवता को सर्वोपरि रखने का यह संदेश आज के विभाजित समाज में अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि धर्म और जाति के नाम पर बंटते समाज को प्रेम, भाईचारे और मानवता की आवश्यकता है। ऐसे समय में गुरु नानक देव जी और संत कबीर जी की प्रेम एवं सद्भाव की वाणी समाज के लिए मरहम का काम कर सकती है।
अंत में रणदीप सुरजेवाला ने सभी साथियों एवं भक्तजनों को प्रेमपूर्वक “राधा स्वामी” कहकर अभिवादन किया और मानवता, भाईचारे एवं सद्भाव की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
Tags :
Radha Soami satsang Beas
Baba Gurvinder Singh Dhillon ji
Huzur jasdeep Singh gill ji
Randeep surjewala
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन