Simran Mallick / Sat, Oct 3, 2026 / Post views : 12
Govt Employees Arrears Payment: सरकारी कर्मचारियों के बकाया एरियर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। प्रयागराज मंडल में पात्र ट्रैकमेन कर्मचारियों को जुलाई 2017 से लंबित ‘साइकिल अनुरक्षण भत्ता’ का एरियर भुगतान करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पात्र कर्मचारियों को लंबे समय से अटका हुआ बकाया भुगतान मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
2017 से लंबित था भत्ते का भुगतान
जानकारी के अनुसार, प्रयागराज मंडल में कार्यरत ट्रैकमेन कर्मचारियों को जुलाई 2017 से साइकिल अनुरक्षण भत्ते का एरियर नहीं मिला था। हालांकि पात्र कर्मचारियों को जून 2025 से इस भत्ते का नियमित भुगतान किया जा रहा है, लेकिन नियमानुसार यह भत्ता जुलाई 2017 से ही देय था।
कर्मचारी संगठन एआईआरटीयू और सहायक श्रम आयुक्त की ओर से उठाए गए मुद्दे के बाद प्रशासन ने लंबित एरियर के भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।
पात्र कर्मचारियों की होगी जांच
सहायक कार्मिक अधिकारी रुपेश कुमार सुमन ने 10 सितंबर को इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के तहत इंजीनियरिंग विभाग के पूर्व और पश्चिम क्षेत्र के अधिकारियों को जुलाई 2017 से कर्मचारियों की पात्रता की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार पात्र कर्मचारियों को बकाया एरियर का भुगतान किया जाएगा। साथ ही की गई कार्रवाई की रिपोर्ट सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय और संबंधित मुख्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
दिवाली से पहले भुगतान की उम्मीद
लंबे समय से लंबित एरियर भुगतान की प्रक्रिया शुरू होने के बाद कर्मचारियों को उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही बकाया राशि मिल सकती है। हालांकि, भुगतान की वास्तविक तारीख पात्रता जांच और विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
इस बीच अन्य रेलवे जोनों में भी साइकिल भत्ते के लंबित एरियर के भुगतान से जुड़े आदेश क्रमवार जारी किए जाने की जानकारी सामने आई है।
Tags :
#Govt Employees
#ArrearsPayment
#EmployeeBenefits
7th Pay Commission
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन