RESHAM SAHU / Sun, Jul 12, 2026 / Post views : 20
बलौदाबाजार। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 दिनों तक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर 150 बल्क लीटर अवैध शराब और करीब 150 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। कार्रवाई में अवैध कारोबार से जुड़े 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, कलेक्टर कुलदीप शर्मा और जिला आबकारी अधिकारी निधीश कुमार कोठी के निर्देश पर विभाग की विशेष टीमों ने सिमगा, कसडोल, भाटापारा और पलारी क्षेत्र में 27 जून से 10 जुलाई तक लगातार अभियान चलाया। इस दौरान अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध शराब के निर्माण, बिक्री या परिवहन की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
Tags :
#कलेक्टर कुलदीप शर्मा
#बलौदा बाजार जिला प्रशासन
#छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग
#DPR छत्तीसगढ़
#बलौदा बाजार-भाटापारा पुलिस
#ब्रेकिंगन्यूज
#exciseraid
#Liquorsmuggling
#illigalliqur
#chhattisgarhnews
#rastriyasevajohar
#जिला आबकारी अधिकारी निधिश कुमार कोठी
विज्ञापन
विज्ञापन