रायपुर। लाडली परिवार द्वारा लाडली दिवस-2026 के अवसर पर सामाजिक सरोकार से जुड़ी एक विशेष पहल की जा रही है। इसके तहत आगामी 26 सितंबर 2026 को नि:शुल्क डेंटल कैंप एवं बीमा कैंप का आयोजन किया जाएगा।
शिविर में बच्चों एवं आम नागरिकों के लिए नि:शुल्क दंत चिकित्सा जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से 5 लाख रुपये तक के मुफ्त बीमा कैंप की जानकारी एवं सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
आयोजकों के अनुसार, शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों तक स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सुविधाएं पहुंचाना है। आयोजन में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होकर इस सुविधा का लाभ लेने की अपील की गई है।
Tags :
डेंटल कैंप
लाडली दिवस 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन