RESHAM SAHU / Sun, Aug 23, 2026 / Post views : 5
जगदलपुर/कोंडागांव। जगदलपुर-कोंडागांव राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर रविवार को वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ सड़क हादसा हो गया। घोड़ागांव-जुनवाही के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मंत्री के वाहन और काफिले में चल रहे फॉलो वाहनों को टक्कर मार दी।

हादसे में काफिले में तैनात चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। घायलों को तत्काल कोंडागांव जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। गंभीर रूप से घायल तीन जवानों को बेहतर उपचार के लिए जगदलपुर रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। हादसे में मंत्री केदार कश्यप सुरक्षित रहे। वे घायलों का हाल जानने के लिए जिला अस्पताल भी पहुंचे।
घायल सुरक्षाकर्मियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
हादसे की खबर से समर्थकों और शुभचिंतकों में चिंता का माहौल है। सभी घायल सुरक्षाकर्मियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।
Tags :
छत्तीसगढ़
जगदलपुर
कोंडागांव
मंत्री केदार कश्यप
सड़क हादसा
घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन