Simran Mallick / Thu, Aug 27, 2026 / Post views : 5
रायपुर: राजीव भवन में आयोजित आदिवासी कांग्रेस कार्यकारिणी समिति एवं आदिवासी सलाहकार परिषद की बैठक में आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विक्रांत भूरिया जी का आत्मीय स्वागत किया गया।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत जी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी,पूर्व मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू जी, डॉ. शिवकुमार डहरिया जी एवं श्री अमरजीत भगत जी, विधायकगण, पूर्व विधायकगण सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस दौरान आदिवासी समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों, उनके अधिकारों एवं हितों के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही आदिवासी समाज की आवाज को मजबूती से उठाने और संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
कांग्रेस आदिवासी समाज के अधिकार, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन