RESHAM SAHU / Tue, Oct 6, 2026 / Post views : 24
खरसिया। अखिल भारतीय तैलिक साहू किसान प्रकोष्ठ महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन कार्यक्रम में *श्री महेश साहू जी छाया विधायक खरसिया* को समाज के प्रति उनके पच्चीस वर्षों के सक्रिय व अनवरत कार्य निष्ठा के बदौलत अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के *राष्ट्रीय अध्यक्ष व महाराष्ट्र सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय श्री जयदत्त क्षीरसागर जी* व राष्ट्रीय महामंत्री श्री राम लाल गुप्ता जी,अपर महामंत्री श्री अरुण भस्मे जी एवं कार्यकारिणी की अनुशंसा पर अत्यंत ही महत्वपूर्ण पद महासभा किसान प्रकोष्ठ के *राष्ट्रीय अध्यक्ष* की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उल्लेखनीय है कि *श्री महेश साहू जी* सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़कर एक साथ सभी भूमिकाओं को बहुत ही निष्ठा, कर्तव्य परायणता, संजीदगी और निश्छलता के साथ बिना रुके बिना थके लंबे अर्से से निभाते चले आ रहे हैं।
इस दौरान *जिला साहू संघ रायगढ़ के चार बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष* के लगभग बारह वर्ष से अधिक के उल्लेखनीय कार्य के लिए *प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर से सर्व श्रेष्ठ जिलाध्यक्ष* का तमगा तथा *समाज गौरव, समाज रत्न* जैसे उपाधियों से विभूषित किया गया।
राजनीति में देश की सबसे बड़ी पार्टी, भाजपा द्वारा पार्टी सदस्य के रूप में उनके द्वारा किए जा रहे अनथक निष्ठापूर्ण दिवानिशि कार्य के फलस्वरूप पार्टी द्वारा 2023 छ ग *विधानसभा चुनाव में खरसिया से प्रत्याशी* के रूप में पुरस्कृत किया गया। साथ ही भाजपा द्वारा देश व्यापी सदस्यता अभियान कार्यक्रम पर जीवटता से काम करते हुवे *जिला में प्रथम तथा प्रदेश स्तर में सातवां स्थान प्राप्त कर सदस्यता रत्न अवार्ड* से सम्मानित हुवे
अलावा इसके राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवक के रूप में संघ द्वारा चलाए जा रहे समस्त आयोजनों में भी सक्रिय भूमिका निर्वाह कर रहे *श्री महेश साहू जी* सदैव अंतिम व्यक्ति तक सेवा लक्ष्य के साथ निष्ठा पूर्वक अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
*जिला सहित,छ ग प्रदेश साहू संघ* के लिए *श्री महेश साहू जी को महासभा किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष साथ ही बिलासपुर के श्री क्रांति साहू जी को राष्ट्रीय संगठन सचिव* नियुक्त किया जाना गौरव का विषय है। इस अवशर के लिए प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ के *प्रदेशाध्यक्ष डॉ.श्री नीरेंद्र साहू जी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयदत्त क्षीरसागर जी* व पूरा टीम को बहुत बहुत धन्यवाद,साधुवाद,आभार,,,
साहू समाज छ ग सहित समस्त इष्ट -मित्रों द्वारा *श्री महेश साहू जी,श्री क्रांति साहू जी* को अभिनंदन सहित शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।
Tags :
साहू समाज
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय तैलिक साहू किसान प्रकोष्ठ महासभा
साहू समाज छत्तीसगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन