RESHAM SAHU / Thu, Oct 8, 2026 / Post views : 8
बिलासपुर। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन में बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय समाजसेवी श्री क्रांति साहू जी को महासभा का राष्ट्रीय संगठन सचिव नियुक्त किया गया है।
उनकी सामाजिक सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण एवं समाजहित में लंबे समय से किए जा रहे कार्यों को देखते हुए अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय श्री जयदत्त क्षीरसागर जी, राष्ट्रीय महामंत्री श्री रामलाल गुप्ता जी, अपर महामंत्री श्री अरुण भस्मे जी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अनुशंसा पर उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
क्रांति साहू जी लंबे समय से बेलतरा विधानसभा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। समाज को संगठित करने, जरूरतमंदों की सहायता करने तथा जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने में उनका निरंतर योगदान रहा है।
उनके परिवार की समाजसेवा की परंपरा भी उल्लेखनीय है। उनके पुत्री और पुत्र डॉक्टर हैं, जो चिकित्सा सेवा के साथ-साथ स्वास्थ्य शिविरों एवं विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से लगातार क्षेत्रवासियों की सेवा कर रहे हैं।
क्रांति साहू जी की राष्ट्रीय संगठन सचिव के रूप में नियुक्ति को साहू समाज एवं छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय बताते हुए समाजजनों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयदत्त क्षीरसागर जी सहित महासभा के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया तथा श्री क्रांति साहू जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Tags :
Chattisgarh
Sahu samaj
क्रांति साहू
साहू समाज राष्ट्रीय संगठन सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन