RESHAM SAHU / Mon, Oct 5, 2026 / Post views : 14
रायपुर। ग्राम धरमपुरा के गौठान मैदान में समाजसेवी गोपी साहू एवं साहू परिवार द्वारा आयोजित भव्य श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विमल साहू शामिल हुए। उन्होंने कथा व्यास के सानिध्य में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर विमल साहू ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाली आध्यात्मिक यात्रा है। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं भागवत के संदेश हमें सत्य, धर्म, प्रेम, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, एकता और संस्कारों की भावना मजबूत होती है।
उन्होंने कथा के आयोजन के लिए साहू परिवार एवं समस्त आयोजन समिति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामवासियों और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता इस बात का प्रमाण है कि हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं आज भी समाज को मजबूती से जोड़ने का कार्य कर रही हैं।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री सत्यनारायण शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री पप्पू बंजारे, संगठन सचिव श्री प्रदीप साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश साहू, श्री लक्ष्मण साहू, श्री रेशम साहू, श्री प्रेम साहू, श्री अमित साहू, श्री शिवेंद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी, जिला भर आये श्रद्धालु उपस्थित रहे।
सभी श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर श्री राधा-कृष्ण की भक्ति में भाव-विभोर होकर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया। पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण बना रहा और जय श्रीकृष्ण के जयघोष से कथा स्थल गूंज उठा।
Tags :
Raipur
Bhagwat katha
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन