Simran Mallick / Thu, Oct 8, 2026 / Post views : 5
भिलाई: सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जनसंपर्क विभाग द्वारा भिलाई में प्रकृति और वन्यजीवन पर आधारित तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। “वन्य जीवन पर छायाचित्रों की समूह प्रदर्शनी” का आयोजन इंदिरा प्लेस, सिविक सेंटर स्थित नेहरू आर्ट गैलरी में होगा।
प्रदर्शनी का उद्घाटन 8 अक्टूबर 2026 को शाम 6 बजे मुख्य अतिथि सी. श्रीनिवास शेषु, मुख्य महाप्रबंधक (सी.बी.डी.), सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा किया जाएगा।
प्रदर्शनी में फोटोग्राफर ईश्वर कुमार पटेल, राहुल वेलायुधन पी.वी. और शरित शेखर बर्मन द्वारा देश के अलग-अलग हिस्सों में कैमरे में कैद किए गए पक्षियों, वन्यजीवों और प्राकृतिक परिवेश के मनोहारी छायाचित्र प्रदर्शित किए जाएंगे।
तीनों फोटोग्राफरों की विशेष रुचि पक्षी एवं वन्यजीव फोटोग्राफी के साथ-साथ वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण, यात्रा और ट्रेकिंग में है। प्रदर्शनी में उनके द्वारा खींची गई तस्वीरों के जरिए प्रकृति और वन्यजीवन के विभिन्न रंगों को करीब से देखने का अवसर मिलेगा।
यह फोटो प्रदर्शनी 8 से 10 अक्टूबर 2026 तक आम दर्शकों के लिए खुली रहेगी। दर्शक प्रतिदिन शाम 5:30 बजे से रात 8:30 बजे तक नेहरू आर्ट गैलरी पहुंचकर प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकेंगे।
आयोजकों के अनुसार, इस प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों को प्रकृति और वन्यजीवन की खूबसूरती से रूबरू कराने के साथ-साथ वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन