Simran Mallick / Mon, Aug 24, 2026 / Post views : 17
रायपुर:
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल का जन्मदिन 23 अगस्त को पाटन क्षेत्र से लेकर भिलाई और रायपुर तक बेहद उत्साह, उमंग और भव्यता के साथ मनाया गया। प्रदेशभर से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, समर्थक एवं शुभचिंतक उनके जन्मदिन समारोह में शामिल होने पहुंचे। जगह-जगह आतिशबाजी, मिठाइयों का वितरण, फूल-मालाओं और बुके से स्वागत तथा विभिन्न सामाजिक एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों ने जन्मदिन को यादगार बना दिया।
पाटन क्षेत्र में जन्मदिन समारोह का नजारा देखते ही बन रहा था। बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। वहीं भिलाई निवास और रायपुर निवास में भी दिनभर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। कार्यकर्ताओं में ऐसा उत्साह नजर आया मानो पूरा प्रदेश अपने नेता का जन्मदिन एक साथ मना रहा हो।
आतिशबाजी, ढोल-नगाड़ों, मिठाइयों, फूलों और भव्य सजावट के बीच हुए कार्यक्रमों ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल दिया। अलग-अलग स्थानों पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने अपने-अपने अंदाज में जन्मदिन समारोह आयोजित किए। सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक भूपेश बघेल के जन्मदिन समारोह की भव्यता चर्चा का विषय बनी रही

कार्यकर्ताओं ने कहा कि भूपेश बघेल का जुड़ाव केवल राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि वे छत्तीसगढ़ की माटी, किसान, मजदूर, युवा और आम जनता के मुद्दों से जुड़े नेता के रूप में अपनी पहचान रखते हैं। यही कारण है कि उनके जन्मदिन पर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साहपूर्वक पहुंचना देखने को मिला।
जन्मदिन के अगले ही दिन दिल्ली रवाना हुए भूपेश बघेल
23 अगस्त को जन्मदिन समारोहों के बाद भूपेश बघेल आज 24 अगस्त को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उनके दिल्ली दौरे को लेकर राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। राजधानी दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर उनकी मुलाकातों और बैठकों पर सभी की नजरें रहेंगी।
भूपेश बघेल के जन्मदिन पर प्रदेशभर में दिखाई दिया जनउत्साह यह बताता है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच उनका राजनीतिक एवं जनाधार आज भी मजबूत है। पाटन से लेकर रायपुर और प्रदेश के विभिन्न जिलों तक चला जन्मदिन का जश्न अब राजनीतिक चर्चाओं का विषय बन चुका है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन