Fri, 09 Oct
Breaking News
IND vs ZIM Match Raipur Tickets: : 250 रुपये से शुरू टिकट, 12 अक्टूबर से ऑनलाइन बुकिंग, स्मृति मंधाना-हरमनप्रीत को देखने का मौका | Navratri Colours 2026 : नवरात्रि के नौ दिनों में पहनें ये 9 शुभ रंग, जानें किस दिन किस रंग का है महत्व | विभाग स्तरीय संस्कृति महोत्सव में आराध्या ने बढ़ाया मान : चित्रकला प्रतियोगिता में आराध्या साहू ने पाया द्वितीय स्थान | CG Shikshak Bharti Exam Stay : y: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती परीक्षा पर हाईकोर्ट की रोक, 2,292 पदों की भर्ती अटकी | ISSO National Basketball Championship 2026 : रायपुर में कल से राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप, 46 टीमें लेंगी हिस्सा | Gold Price Today : नवरात्रि से पहले सोना-चांदी सस्ता, जानें रायपुर समेत बड़े शहरों के ताजा भाव | Food Inflation : महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, शाकाहारी थाली 10% महंगी; प्याज के दाम में 89% उछाल | Tribute Ceremony News : चित्रलेखा साहू के पिता के दशगात्र में साहू समाज ने दी श्रद्धांजलि | CG SDM Transfer : धमतरी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, नगरी SDM प्रीति दुर्गम और CEO का तबादला | Kawardha Kisan Andolan : कवर्धा में किसानों का बड़ा प्रदर्शन, 2 हजार ट्रैक्टरों के साथ सड़कों पर उतरे किसान | IND vs ZIM Match Raipur Tickets: : 250 रुपये से शुरू टिकट, 12 अक्टूबर से ऑनलाइन बुकिंग, स्मृति मंधाना-हरमनप्रीत को देखने का मौका | Navratri Colours 2026 : नवरात्रि के नौ दिनों में पहनें ये 9 शुभ रंग, जानें किस दिन किस रंग का है महत्व | विभाग स्तरीय संस्कृति महोत्सव में आराध्या ने बढ़ाया मान : चित्रकला प्रतियोगिता में आराध्या साहू ने पाया द्वितीय स्थान | CG Shikshak Bharti Exam Stay : y: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती परीक्षा पर हाईकोर्ट की रोक, 2,292 पदों की भर्ती अटकी | ISSO National Basketball Championship 2026 : रायपुर में कल से राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप, 46 टीमें लेंगी हिस्सा | Gold Price Today : नवरात्रि से पहले सोना-चांदी सस्ता, जानें रायपुर समेत बड़े शहरों के ताजा भाव | Food Inflation : महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, शाकाहारी थाली 10% महंगी; प्याज के दाम में 89% उछाल | Tribute Ceremony News : चित्रलेखा साहू के पिता के दशगात्र में साहू समाज ने दी श्रद्धांजलि | CG SDM Transfer : धमतरी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, नगरी SDM प्रीति दुर्गम और CEO का तबादला | Kawardha Kisan Andolan : कवर्धा में किसानों का बड़ा प्रदर्शन, 2 हजार ट्रैक्टरों के साथ सड़कों पर उतरे किसान | IND vs ZIM Match Raipur Tickets: : 250 रुपये से शुरू टिकट, 12 अक्टूबर से ऑनलाइन बुकिंग, स्मृति मंधाना-हरमनप्रीत को देखने का मौका | Navratri Colours 2026 : नवरात्रि के नौ दिनों में पहनें ये 9 शुभ रंग, जानें किस दिन किस रंग का है महत्व | विभाग स्तरीय संस्कृति महोत्सव में आराध्या ने बढ़ाया मान : चित्रकला प्रतियोगिता में आराध्या साहू ने पाया द्वितीय स्थान | CG Shikshak Bharti Exam Stay : y: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती परीक्षा पर हाईकोर्ट की रोक, 2,292 पदों की भर्ती अटकी | ISSO National Basketball Championship 2026 : रायपुर में कल से राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप, 46 टीमें लेंगी हिस्सा | Gold Price Today : नवरात्रि से पहले सोना-चांदी सस्ता, जानें रायपुर समेत बड़े शहरों के ताजा भाव | Food Inflation : महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, शाकाहारी थाली 10% महंगी; प्याज के दाम में 89% उछाल | Tribute Ceremony News : चित्रलेखा साहू के पिता के दशगात्र में साहू समाज ने दी श्रद्धांजलि | CG SDM Transfer : धमतरी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, नगरी SDM प्रीति दुर्गम और CEO का तबादला | Kawardha Kisan Andolan : कवर्धा में किसानों का बड़ा प्रदर्शन, 2 हजार ट्रैक्टरों के साथ सड़कों पर उतरे किसान |

आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली सूचना : सुकमा में नक्सलियों का बड़ा हथियार डंप बरामद, 23 हथियार और 492 जिंदा कारतूस जब्त

Rashtriya Seva Johar / Tue, Aug 25, 2026 / Post views : 79

Share:

सुकमा।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। भेज्जी थाना क्षेत्र के भंडारपदर और मुनुरकोंडा के जंगल-पहाड़ी इलाके में संयुक्त सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया हथियार और विस्फोटक सामग्री का बड़ा डंप बरामद किया गया है। यह कार्रवाई 24 अगस्त को की गई, जिसकी जानकारी 25 अगस्त को सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर जिला बल, जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन और सर्चिंग अभियान चलाया। इसी दौरान भंडारपदर के जंगल में नक्सलियों द्वारा पहले से छिपाकर रखा गया डंप मिला।

23 हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद

सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने कुल 23 हथियार बरामद किए। इनमें एक SLR राइफल, एक .315 बोर राइफल, एक .410 मस्केट राइफल, 6 BGL लॉन्चर, एक सिंगल शॉट राइफल, एक .315 बोर देशी कट्टा, 5 नग 12 बोर राइफल और 7 भरमार बंदूकें शामिल हैं।

इसके अलावा अलग-अलग हथियारों के 492 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए। इनमें AK-47 के 45, SLR के 196, INSAS के 89, .303 के 97, .315 के 20 और 12 बोर के 45 जिंदा राउंड शामिल हैं।

240 जिलेटिन स्टिक और 18 किलो गन पाउडर

हथियारों के साथ बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी मिली है। सुरक्षा बलों ने 240 जिलेटिन स्टिक, करीब 18 किलो गन पाउडर, 5 देशी हैंड ग्रेनेड और बड़ी संख्या में BGL सेल एवं कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा नक्सली उपयोग की अन्य सामग्री भी डंप से मिली है।

आत्मसमर्पित नक्सलियों की सूचना बनी अहम कड़ी

पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई आत्मसमर्पित नक्सलियों से प्राप्त इंटेलिजेंस के आधार पर की गई। माना जा रहा है कि नक्सलियों ने सुरक्षा बलों की नजर से बचाने के लिए हथियारों और विस्फोटक सामग्री को जंगल के दुर्गम इलाके में छिपाकर रखा था।

सुकमा पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाए गए हथियारों और अन्य सामग्री के डंप की तलाश के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। सुरक्षा बलों की इस बरामदगी को नक्सल विरोधी अभियान में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Tags :

Sukama

Naxalite

Naxal virodhi abhiyan

Suraksha Bal

Share News:

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement