Simran Mallick / Mon, Oct 12, 2026 / Post views : 53
Raipur: नवरात्रि का महापर्व भारतीय संस्कृति, आस्था, श्रद्धा और शक्ति की उपासना का प्रतीक है। यह पर्व प्राचीन काल से हमारी परंपराओं का अभिन्न हिस्सा रहा है, जिसकी धार्मिक एवं सांस्कृतिक मान्यताएँ पीढ़ी-दर-पीढ़ी चली आ रही हैं। माँ दुर्गा की आराधना का यह पावन पर्व हमें सत्य, धर्म, सदाचार और नारी शक्ति के सम्मान का संदेश देता है।बदरुद्दीन कुरैशी ने, नवरात्रि का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने कामना की कि माँ दुर्गा की कृपा से देश में आपसी भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और एकता मजबूत हो तथा सभी देशवासी मिल-जुलकर देश की प्रगति में योगदान दें। उन्होंने समस्त देशवासियों को क्वार नवरात्रि महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए माँ दुर्गा से सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन और उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन