RESHAM SAHU / Fri, Oct 9, 2026 / Post views : 8
रायपुर। सरस्वती शिक्षा संस्थान, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित विभाग स्तरीय संस्कृति महोत्सव में चित्रकला प्रतियोगिता के दौरान आराध्या साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नेवरा, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़) में किया गया। प्रतियोगिता में आराध्या ने अपनी कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मक सोच से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
आराध्या की इस सफलता से परिवार एवं विद्यालय में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Tags :
सरस्वती शिशु मंदिर खरोरा
विभाग स्तरीय संस्कृति महोत्सव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन