Simran Mallick / Fri, Oct 9, 2026 / Post views : 17
छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ की प्रदेश महामंत्री श्रीमती चित्रलेखा साहू के पूज्य पिता स्वर्गीय श्री बिसहतराम साहू जी के दशगात्र कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों ने शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री गोपाल साहू, प्रदेश महामंत्री श्री उधो प्रसाद साहू, अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री बी.सी. साहू, राष्ट्रीय संगठन सचिव एवं अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री श्री क्रांति साहू तथा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री शशिकांत साहू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सभी पदाधिकारियों ने स्वर्गीय बिसहतराम साहू जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना करते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन