Simran Mallick / Sat, Oct 3, 2026 / Post views : 7
Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून अब धीरे-धीरे विदाई की ओर बढ़ रहा है। सरगुजा, बिलासपुर और रायपुर संभाग के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने फिलहाल प्रदेश के किसी भी जिले के लिए बारिश या अन्य मौसम संबंधी कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 2 से 3 दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। इसके साथ ही मौसम में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिलेगा।
दिन में गर्मी, रात में बढ़ेगी ठंडक
मानसून की वापसी के साथ प्रदेश के कई इलाकों में दिन का तापमान बढ़ने लगा है। कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच रहा है। रायपुर में भी मौसम साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान करीब 34°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रह सकता है।
बुधवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 33.7°C और न्यूनतम 24.9°C दर्ज किया गया था।
मौसम में बदलाव के साथ हवा का रुख भी बदलने की संभावना है। वातावरण में शुष्कता बढ़ने से दिन के समय गर्मी का असर बढ़ सकता है, जबकि रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने से ठंडक महसूस होने लगेगी।
यानी आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलता नजर आएगा। मानसून की विदाई के बाद प्रदेश में शुष्क मौसम बढ़ने के साथ रात के तापमान में कमी का दौर शुरू हो सकता है।
Tags :
#WeatherUpdate
#RaipurWeather
#MonsoonRetreat
#ChhattisgarhWeather
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन