Simran Mallick / Thu, Sep 24, 2026 / Post views : 21
Bilaspur News: आयुष विश्वविद्यालय के प्रबंधन बोर्ड में सदस्य नामांकित किए जाने पर डॉ. धर्मेंद्र दास ने छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया है।
डॉ. धर्मेंद्र दास ने कहा कि, “मुझे जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है, उसके लिए मैं माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उस विश्वास पर खरा उतरने का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ प्रयास करूंगा। विश्वविद्यालय एवं प्रदेश के चिकित्सा और स्वास्थ्य क्षेत्र के हित में अपनी जिम्मेदारी का पूरी प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करना मेरा प्रयास रहेगा।”डॉ. धर्मेंद्र दास चिकित्सा एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। वे स्वशासी समिति, शासकीय सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के सदस्य भी हैं। विश्वविद्यालय के प्रबंधन बोर्ड में उनका नामांकन बिलासपुर के चिकित्सा एवं शैक्षणिक क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार विश्वविद्यालय अधिनियम, 21/2008 की धारा 19(2) के तहत प्रबंधन बोर्ड के लिए तीन सदस्यों को नामांकित किया गया है।
उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण दायित्व भी है, जिसे वे पूरी गंभीरता और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन