RESHAM SAHU / Fri, Jul 10, 2026 / Post views : 24
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर (अटल नगर) द्वारा जारी आदेश के अनुसार 64 निरीक्षकों (Inspector) का तबादला किया गया है। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा पर प्रशासनिक दृष्टिकोण से जारी किया गया है।

जारी सूची के अनुसार बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, कांकेर, कोरबा, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार-भाटापारा, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा, कोरिया, सरगुजा, सूरजपुर, कोंडागांव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बलरामपुर-रामानुजगंज सहित कई जिलों में पदस्थ निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस मुख्यालय का कहना है कि यह तबादला प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी तथा सुचारु बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
Tags :
राष्ट्रीय सेवा जोहार
छत्तीसगढ़ पुलिस
रायपुर पुलिस
अरुण देव गौतम
#cgpolice
विज्ञापन
विज्ञापन