Simran Mallick / Tue, Jul 21, 2026 / Post views : 202
रायपुर।
छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है। कई जिलों में सड़कें जलमग्न हो गई हैं, जबकि कई इलाकों में घरों और निचले क्षेत्रों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के कारण कई नदी-नाले भी उफान पर हैं। इस बीच मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आज भी कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। रायपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार और जांजगीर-चांपा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अन्य कई जिलों में येलो अलर्ट लागू है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
प्रदेश में सक्रिय मानसून का सकारात्मक असर कृषि कार्यों पर भी देखने को मिल रहा है। 1 जून से अब तक राज्य में औसतन 307.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। पर्याप्त वर्षा मिलने से किसानों ने धान की बुवाई में तेजी लाई है। शनिवार को पूरे प्रदेश में औसतन 17.7 मिमी बारिश रिकॉर्डकी गई। बिलासपुर संभाग में सबसे अधिक वर्षा हुई, जबकि सरगुजा, रायपुर और दुर्ग संभाग में भी सामान्य से बेहतर बारिश दर्ज की गई।
Tags :
rashtriyasevajohar
#Cgnews
#CGWeatherAlert
#ChhattisgarhRain
#RaipurRain
#WeatherUpdate
विज्ञापन
विज्ञापन