Simran Mallick / Sat, Sep 26, 2026 / Post views : 45
पलारी। बलौदाबाजार जिले के पलारी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत गिधपुरी में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, कोटवार और जनप्रतिनिधियों ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। टीम ने ग्रामीणों को बाढ़ की स्थिति की जानकारी देते हुए एहतियात के तौर पर कुछ परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
इस दौरान जनप्रतिनिधि कौशल साहू के साथ मनहरण वर्मा, श्यामू यादव, संतन गिरी, गिरधारी, संतोष लडेगा समेत अन्य लोग बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे। टीम ने प्रभावित घरों का जायजा लिया और ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की।
बाढ़ की स्थिति को देखते हुए दीवान परिवार और भाठ परिवार को उनके घरों से सुरक्षित बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। वहीं, ग्रामवासियों को बाढ़ के खतरे की जानकारी देने के लिए कोटवार द्वारा गांव में मुनादी कराई गई।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
Tags :
Cg news
#palari
#Flood
#rain
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन