Sat, 03 Oct
Breaking News
PM Kisan 24th Installment Date : 24वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट, अक्टूबर में आ सकती है ₹2,000 की राशि | Raipur Crypto Fraud News : डॉक्टर से 25.66 लाख की ठगी, फेसबुक पर दोस्ती के बाद क्रिप्टो निवेश का झांसा | Neha Bora-Abhijeet Dipke : नेहा बोरा और अभिजीत दीपके की क्यों हो रही तुलना? दोनों ने सोशल मीडिया पर दिया जवाब | Flydubai Flight Attack : चाकू नहीं, क्रैश ऐक्स से हुआ था पायलट पर हमला; UAE ने बताया पूरा घटनाक्रम | LPG Price Hike : घरेलू गैस सिलेंडर 259 रुपये महंगा, दिवाली से पहले बढ़ी महंगाई की मार जानिए नई कीमत | IND vs PAK Final : अभिषेक-तिलक का तूफान, भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रन का लक्ष्य | CG Job Vacancy 2026 : छत्तीसगढ़ में 9,449 पदों पर रोजगार का मौका, 7-8 अक्टूबर को लगेगा बड़ा रोजगार मेला | JSSC Teacher Recruitment 2026 : झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 18 अक्टूबर | CG Youth Congress Election 2026 : ऑनलाइन वोटिंग पर विवाद, अटल श्रीवास्तव ने लगाया हैकिंग का आरोप | Petrol Diesel Price Today : 3 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें आपके शहर का भाव | PM Kisan 24th Installment Date : 24वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट, अक्टूबर में आ सकती है ₹2,000 की राशि | Raipur Crypto Fraud News : डॉक्टर से 25.66 लाख की ठगी, फेसबुक पर दोस्ती के बाद क्रिप्टो निवेश का झांसा | Neha Bora-Abhijeet Dipke : नेहा बोरा और अभिजीत दीपके की क्यों हो रही तुलना? दोनों ने सोशल मीडिया पर दिया जवाब | Flydubai Flight Attack : चाकू नहीं, क्रैश ऐक्स से हुआ था पायलट पर हमला; UAE ने बताया पूरा घटनाक्रम | LPG Price Hike : घरेलू गैस सिलेंडर 259 रुपये महंगा, दिवाली से पहले बढ़ी महंगाई की मार जानिए नई कीमत | IND vs PAK Final : अभिषेक-तिलक का तूफान, भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रन का लक्ष्य | CG Job Vacancy 2026 : छत्तीसगढ़ में 9,449 पदों पर रोजगार का मौका, 7-8 अक्टूबर को लगेगा बड़ा रोजगार मेला | JSSC Teacher Recruitment 2026 : झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 18 अक्टूबर | CG Youth Congress Election 2026 : ऑनलाइन वोटिंग पर विवाद, अटल श्रीवास्तव ने लगाया हैकिंग का आरोप | Petrol Diesel Price Today : 3 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें आपके शहर का भाव | PM Kisan 24th Installment Date : 24वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट, अक्टूबर में आ सकती है ₹2,000 की राशि | Raipur Crypto Fraud News : डॉक्टर से 25.66 लाख की ठगी, फेसबुक पर दोस्ती के बाद क्रिप्टो निवेश का झांसा | Neha Bora-Abhijeet Dipke : नेहा बोरा और अभिजीत दीपके की क्यों हो रही तुलना? दोनों ने सोशल मीडिया पर दिया जवाब | Flydubai Flight Attack : चाकू नहीं, क्रैश ऐक्स से हुआ था पायलट पर हमला; UAE ने बताया पूरा घटनाक्रम | LPG Price Hike : घरेलू गैस सिलेंडर 259 रुपये महंगा, दिवाली से पहले बढ़ी महंगाई की मार जानिए नई कीमत | IND vs PAK Final : अभिषेक-तिलक का तूफान, भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रन का लक्ष्य | CG Job Vacancy 2026 : छत्तीसगढ़ में 9,449 पदों पर रोजगार का मौका, 7-8 अक्टूबर को लगेगा बड़ा रोजगार मेला | JSSC Teacher Recruitment 2026 : झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 18 अक्टूबर | CG Youth Congress Election 2026 : ऑनलाइन वोटिंग पर विवाद, अटल श्रीवास्तव ने लगाया हैकिंग का आरोप | Petrol Diesel Price Today : 3 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें आपके शहर का भाव |

Heavy Rain Alert : बाढ़ और भूस्खलन से कई राज्यों में तबाही, असम में 85 मौतें, केरल-छत्तीसगढ़ में भी बिगड़े हालात

Simran Mallick / Mon, Aug 3, 2026 / Post views : 124

Share:

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। असम, केरल, छत्तीसगढ़ और गुजरात में बाढ़ व भूस्खलन के कारण हालात गंभीर बने हुए हैं। कई इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, जबकि राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी हैं। मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में भी कई राज्यों में भारी बारिश और अचानक बाढ़ की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया है।

असम में बाढ़ से 85 लोगों की मौत, 1.80 लाख प्रभावित

असम में बाढ़ की स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक बनी हुई है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के अनुसार अब तक 85 लोगों की मौत हो चुकी है। शिवसागर जिले में तीन और लोगों की जान जाने के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़ गया।

राज्य के शिवसागर, गोलाघाट, जोरहाट, चराईदेव और धेमाजी जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। कुल 349 गांव बाढ़ की चपेट में हैं और करीब 1.80 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

शिवसागर सबसे ज्यादा प्रभावित जिला

शिवसागर जिले में 55 हजार से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। प्रशासन ने पांच जिलों में 54 राहत शिविर स्थापित किए हैं, जहां 13,771 लोग शरण लिए हुए हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

केरल में भारी बारिश और भूस्खलन से 8 लोगों की मौत

केरल में लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 8 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इसके अलावा 13 लोग घायल हुए हैं। कई स्थानों पर जलभराव और भूस्खलन से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है।

राज्य में 27 घर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं, जबकि 196 मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। करीब 5,792 लोगों को 209 राहत शिविरों में सुरक्षित ठहराया गया है।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (KSDMA) के अनुसार शनिवार को कुछ क्षेत्रों में 320 मिमी तक बारिश दर्ज की गई। IMD ने 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और तिरुवनंतपुरम व कोल्लम में येलो अलर्ट जारी किया है।

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में बाढ़ से तबाही

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। यहां 16 घर बह गए, जबकि 50 से अधिक मकानों को नुकसान पहुंचा है। इस हादसे में दो लड़कियों की मौत हो गई। प्रशासन और बचाव दल प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य चला रहे हैं।

गुजरात में भी बारिश का असर

गुजरात के कई हिस्सों में रविवार को मध्यम से तेज बारिश दर्ज की गई। राजकोट में सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक 62 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। राज्य में अब तक 623.29 मिमी वर्षा हो चुकी है, जो इस मानसून की कुल औसत बारिश का करीब 68.58 प्रतिशत है।

IMD ने जारी किया अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, जलभराव और अचानक बाढ़ की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से नदियों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की है।

Tags :

#HeavyRainAlert

#Monsoon2026

#WeatherAlert

#RainWarning

#TodayNews

Share News:

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement