Simran Mallick / Mon, Oct 12, 2026 / Post views : 106
जर्वे। ग्राम जर्वे के मंदिर पारा चौक में बूढ़ी माई की मूर्ति की स्थापना विधि-विधान एवं श्रद्धा-भक्ति के साथ की गई। इस अवसर पर क्षेत्र के युवा नेता एवं समाजसेवी लक्ष्मण साहू जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया और माता को विधिवत विराजमान कराया।
मूर्ति स्थापना के अवसर पर धार्मिक माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने माता के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
इस धार्मिक आयोजन से ग्राम जर्वे के मंदिर पारा चौक में भक्तिमय वातावरण रहा। ग्रामीणों में माता बूढ़ी माई के प्रति श्रद्धा और उत्साह देखने को मिला।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन