RESHAM SAHU / Sun, Aug 23, 2026 / Post views : 28
कोरबा/बांकी मोंगरा। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री भूपेश बघेल जी के जन्मदिन के अवसर पर बांकी मोंगरा स्थित एसईसीएल हॉस्पिटल परिसर में युवा कांग्रेस द्वारा सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अस्पताल में उपचाररत मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरित किए गए तथा परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन को महज उत्सव तक सीमित न रखते हुए इसे सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने का संदेश दिया। मरीजों और उनके परिजनों के बीच फल वितरण के दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका हालचाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इसके साथ ही अस्पताल परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज लगाए गए पौधे आने वाले समय में समाज को स्वच्छ हवा, हरियाली और बेहतर पर्यावरण देने का काम करेंगे।

कार्यक्रम में सागर साहू, किशन दास, मृणाल कांत, विनय बघेल, देव राजपूत, मुकेश कुमार, मनोज चौहान, मेहुल यादव, दीपक दास, सूरज सागर, अंकित ठाकुर, कृष कश्यप, सुजीत कुमार एवं नीरज कुमार सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनसेवा और जनहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना ही ऐसे आयोजनों की सार्थकता है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सेवा और पर्यावरण संरक्षण के इस आयोजन ने भूपेश बघेल जी के जन्मदिन को एक सकारात्मक सामाजिक संदेश के साथ यादगार बना दिया।
Tags :
Rashtriya seva johar
Korba
Bhupeshbaghel
IncChhattisgarh
Chaitnyabaghel
Vimalsahu
Chhatisgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन