Simran Mallick / Mon, Oct 5, 2026 / Post views : 9
कोंडागांव। पिछड़ा वर्ग समाज के अधिकारों और सामाजिक न्याय की मांग को लेकर शनिवार को कोंडागांव में जोरदार जनआंदोलन देखने को मिला। सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के आह्वान पर आयोजित जन अधिकार रैली एवं प्रदर्शन में बस्तर संभाग सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजजन कोंडागांव पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
शहर के प्रमुख मार्गों से निकली रैली के बाद विकास नगर स्टेडियम में सभा आयोजित की गई। इस दौरान 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने, जातिगत जनगणना में ओबीसी के लिए पृथक कॉलम एवं कोड निर्धारित करने तथा पिछड़ा वर्ग समाज को पांचवीं अनुसूची/पेसा व्यवस्था में उचित स्थान देने जैसी मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।
आंदोलन में समाज के लोगों ने अपने अधिकार, प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर एकजुटता का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पिछड़ा वर्ग समाज लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष कर रहा है और अब सरकार को इन मांगों पर गंभीरता से विचार कर ठोस निर्णय लेना चाहिए।
समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि पिछड़ा वर्ग के संवैधानिक अधिकारों, सम्मानजनक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय के लिए है। मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होने की स्थिति में चरणबद्ध आंदोलन को आगे बढ़ाने की बात भी कही गई।
कोंडागांव में उमड़ी बड़ी संख्या में समाजजनों की मौजूदगी ने यह संदेश दिया कि पिछड़ा वर्ग समाज अपने अधिकारों और मांगों को लेकर संगठित होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज आगे भी उठाता रहेगा।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन