Simran Mallick / Thu, Sep 24, 2026 / Post views : 13
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के लोगों के लिए स्थानीय अवकाश को लेकर बड़ी खबर है। जिला प्रशासन ने वर्ष 2026 के लिए स्थानीय अवकाश की तारीखों का निर्धारण किया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर डोंगरगढ़ तहसील को छोड़कर पूरे जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा।
इस दौरान जिले के संबंधित सरकारी कार्यालय और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। हालांकि, स्थानीय अवकाश का असर बैंकों और कोषालयों के कामकाज पर नहीं पड़ेगा।
डोंगरगढ़ के लिए अलग अवकाश
जारी आदेश के मुताबिक 5 सितंबर को गोविंदा उत्सव के अवसर पर केवल डोंगरगढ़ तहसील में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। वहीं 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर डोंगरगढ़ को छोड़कर राजनांदगांव जिले के अन्य क्षेत्रों में अवकाश रहेगा।
इसके अलावा 19 अक्टूबर को दशहरा (महाअष्टमी) और 11 नवंबर को भाई दूज (दीपावली) के अवसर पर पूरे राजनांदगांव जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा।
दशहरा और दिवाली में स्कूलों की छुट्टी
छत्तीसगढ़ शासन के अवकाश कैलेंडर के अनुसार दशहरा और दीपावली के अवसर पर शैक्षणिक संस्थानों के लिए अलग-अलग अवकाश निर्धारित हैं। इसके साथ ही शीतकालीन अवकाश भी रहेगा। इस तरह दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश को मिलाकर सरकारी स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में कुल 15 दिनों तक अवकाश रहने की जानकारी दी गई है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन