बिलासपुर: बिलासपुर रेल मंडल के करगी रोड रेलवे स्टेशन से रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मुख्य वाणिज्य लिपिक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए कर्मचारी की पहचान चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा के रूप में हुई है। उसके खिलाफ अवैध तरीके से आरक्षित टिकटों की बिक्री कर कमीशन लेने की शिकायतें मिलने के बाद कार्रवाई की गई।
शिकायत के बाद RPF ने की कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक करगी रोड रेलवे स्टेशन पर तैनात मुख्य वाणिज्य लिपिक चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। आरोप है कि वह आरक्षित टिकटों की अवैध बिक्री करता था और इसके बदले कमीशन लेता था।
शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए रेलवे के आला अधिकारियों के निर्देश पर RPF की टीम ने कार्रवाई की। टीम ने स्टेशन पर दबिश देकर कर्मचारी को हिरासत में लिया। कार्रवाई के दौरान मौके से कई दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।
पूरे मामले की जांच जारी
RPF द्वारा गिरफ्तार किए गए मुख्य वाणिज्य लिपिक से पूछताछ की जा रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कथित अवैध टिकट बिक्री का नेटवर्क कितना बड़ा था और इसमें कोई अन्य कर्मचारी या व्यक्ति शामिल था या नहीं।
RPF की इस कार्रवाई के बाद रेलवे विभाग के अन्य कर्मचारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन