Simran Mallick / Mon, Oct 12, 2026 / Post views : 116
रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ का प्रतिनिधि मंडल प्रदेश संयोजक श्री बी सी साहू अखिल भारतीय तैलीक साहू महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं प्रदेश महामंत्री श्री क्रांति साहू एवं सह संयोजक डॉबेदलाल साहू के नेतृत्व में सर्किट हाउस सिविल लाइन रायपुर में भारत सरकार के शहरी एवं आवास केंद्रीय राज्य मंत्री माननीय श्री तोखन साहू जी से शाल श्रीफल गुल दस्ता से सौजन्य भेंट किया।
केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने अपने संबोधन में कहा कि यह साहू समाज के प्रदेश स्तरीय अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ साहू समाज का प्रबुद्ध वर्ग हैं कोई भी समाज शिक्षित है तो उसका चहुमुखी विकास बहुत जल्दी होता है जिस तरह से साहू समाज की जनसंख्या छत्तीसगढ़ में अधिक है उसी तरह से उनको छत्तीसगढ़ को आदर्श छत्तीसगढ़ बनाने के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति हमें ध्यान देना है ग्रामीण क्षेत्र में अधिकारी कर्मचारियों एक बुद्धिजीवी वर्ग है आप शिक्षा के माध्यम से समाज को विकास की ओर समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान साबित हो सकता है
श्रीमान साहू जी ने सभी नियुक्त आधिकारिक कर्मचारी प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए अपनी ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया एवं सामाजिक राजनैतिक एकता पर एकजुट होकर रहने पर जोर दिया। माननीय केंद्रीय मंत्री ने श्री क्रांति साहू जी को अखिल भारतीय तैलीक साहू महासभा के राष्ट्रीय संगठन सचिव बनने पर बधाई देते हुए कहा कि क्रांति साहू जी शुरू से मेहनती और समाज के लिए हमेशा तत्परता से काम करने आ रहे है
प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सत्यप्रकाश साहू, राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष बी आर साहू प्रदेश महामंत्री नीला कंठ साहू श्रीमान श्री केशव साहू डा ललित साहू, श्री नारायण लाल साहू डॉ प्रदीप कुमार साहू श्री गुरु शरण साहू श्री लक्ष्मेंद्र साहू, श्री छोटेलाल साहू, श्री नेमीचंद साहू, श्री चंद्रभूषण साहू, श्री सुरेश साहू, श्री पोखराज साहू, श्री दुर्गा चरण साहू, सभी ने अपना सुझाव दिए
छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ अधिकारी कर्मचारी के प्रदेश महामंत्री क्रांति साहू ने संचालन किया अल्प सूचना में उपस्थित होने के लिए सभी पदाधिकारियों का संयोजक श्री बी सी साहू जी ने सभी का आभार व्यक्त किया
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन