Simran Mallick / Thu, Oct 8, 2026 / Post views : 3
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में भारतीय किसान संघ के प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत किसानों ने बड़ा प्रदर्शन किया। बलराम किसान न्याय यात्रा के तहत हजारों किसान करीब 2 हजार ट्रैक्टरों के साथ सड़कों पर उतरे। किसानों के प्रदर्शन के चलते जिला मुख्यालय के चारों प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति बन गई।
किसान गन्ने पर 150 रुपये बोनस समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। किसानों की मांग है कि गन्ना और बागवानी फसलों को कृषक उन्नति योजना में शामिल किया जाए। इसके अलावा शक्कर कारखानों की क्षमता बढ़ाने, सिंचाई परियोजनाओं का विस्तार करने और गन्ने को फसल बीमा के दायरे में शामिल करने की भी मांग की जा रही है।
किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जा सकता है।
किसानों के प्रदर्शन के बीच भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ने कहा कि गन्ना उत्पादक किसानों की मांगों को लेकर सरकार स्तर पर विचार-विमर्श चल रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री और कृषि व सहकारिता विभाग के सचिव से इस संबंध में चर्चा की गई है।
आलोक सिंह ने उम्मीद जताई कि जल्द ही गन्ना उत्पादक किसानों के हित में निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गन्ना उत्पादक किसानों का नुकसान नहीं होने देगी।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन