RESHAM SAHU / Mon, Aug 24, 2026 / Post views : 7
बलौदा बाजार। जिले में सिमझिम फुहारों के बीच कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने खेत पहुंचकर डिजिटल क्रॉप सर्वे का जायजा लिया। कलेक्टर ने मोबाइल के माध्यम से फसल की स्थिति का डिजिटल सर्वे किया और आधुनिक तकनीक के जरिए फसलों की वास्तविक स्थिति का आकलन किया।

डिजिटल क्रॉप सर्वे के माध्यम से खेतों में लगी फसलों की स्थिति, क्षेत्रफल एवं अन्य जरूरी जानकारी को तकनीकी रूप से दर्ज किया जा रहा है। इससे फसल संबंधी आंकड़े अधिक सटीक और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध होंगे।

कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि आधुनिक तकनीक का उपयोग कर तैयार होने वाली जानकारी से किसानों तक शासन की योजनाओं का लाभ बेहतर तरीके से पहुंचाने में मदद मिलेगी। डिजिटल कृषि की दिशा में यह पहल खेती-किसानी को अधिक तकनीक आधारित और प्रभावी बनाने की ओर महत्वपूर्ण कदम है।
Tags :
छत्तीसगढ़
बलौदा बाजार
कलेक्टर कुलदीप शर्मा
खेत निरीक्षण
डिजिटल क्रॉप सर्वे
आधुनिक तकनीक कृषि
बलौदाबाजारकलेक्टरेट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन