Simran Mallick / Wed, Oct 7, 2026 / Post views : 5
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से सरपंच समेत तीन लोगों को धमकी मिलने का मामला सामने आया है। उसूर ब्लॉक के मुर्दोंडा गांव में ‘लाल सलाम’ के नाम से एक धमकी भरा पत्र मिलने के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पत्र में गौठान के सामने स्कूल नहीं बनाने की चेतावनी दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, मुर्दोंडा गांव में सरपंच समेत तीन लोगों के नाम से धमकी भरा पत्र पहुंचा। पत्र में गौठान के सामने स्कूल निर्माण नहीं करने की चेतावनी दी गई है। साथ ही चेतावनी नहीं मानने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है।
धमकी भरा पत्र सामने आने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धमकी भरा पत्र किसने भेजा और इसके पीछे कौन लोग हैं, इसकी जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और धमकी देने वाले व्यक्ति या समूह की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद गांव में सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन